31 अक्टूबर 1984 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई। उस समय उनके बेटे राजीव गांधी पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। अपनी मां की मौत की खबर सुनकर वह सीधे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर वह एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल गए, जहां सोनिया गांधी पहले से ही मौजूद थीं। अस्पताल में राजीव गांधी ने सोनिया को बताया कि इंदिरा के बाद वह प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि पार्टी यहीं चाहती है। राजीव गांधी के यह बात सुनकार सोनिया डर गईं और उनसे अपने फैसले को पलटने का अनुरोध किया।
सोनिया ने अपनी नई किताब में इस बात का उल्लेख किया है। आपको बता दें कि इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा नई दिल्ली में 1, सफदरजंग रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दिल्ली के अस्पताल में अपनी मुलाकात को याद करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि वह अपने पति के साथ एक पल के लिए अकेले रहना चाहती थीं। सोनिया ने लिखा है कि उन्हें जल्द ही एहसास हुआ कि राजीव गांधी उसे कुछ ऐसा बताने वाला था जिसे वह सुनना नहीं चाहती थी।
राजीव गांधी के PM बनने की बात से गुस्सा गईं सोनिया
उन्होंने लिखा, “हमने एक-दूसरे को पकड़ रखा था और जैसे ही उन्होंने मुझसे बात की मुझे पता चला कि वह कुछ ऐसा कह रहे थे जो मैं सुनना नहीं चाहती थी।” सोनिया से मुलाकात के दौरान राजीव गांधी ने कहा था, ‘मुझसे कहा गया है कि मैं देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लूं।’ सोनिया ने कहा कि वह राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना से गुस्सा गईं। उन्हें डर था कि वह भी निशाना बन सकते हैं।
क्यों गुस्सा गई थीं सोनिया गांधी?
उन्होंने याद करते हुए कहा, “मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो कोई चाकू सीधे मेरे दिल में घोंप दिया गया हो। मुझे अपनी छाती में तेज धड़कन महसूस हुई। मेरे अंदर गहराई तक गुस्सा उमड़ रहा था। मैं गुस्से से फटने वाली थी। मैंने इसे रोकने की कोशिश की।” सोनिया कहा कि उन्होंने सवाल किया कि राजीव गांधी को जिम्मेदारी लेने के लिए क्यों कहा गया है। सोनिया ने राजीव गांधी से प्रधानमंत्री बनने से इनकार करने को कहा। सोनिया गांधी फूट-फूट कर रोने लगीं और हाथ जोड़कर राजीव गांधी से पद स्वीकार नहीं करने की विनती करने लगीं।
सोनिया से क्या बोले थे राजीव गांधी?
सोनिया ने तब राजीव गांधी से कहा था, “नहीं, आप इसके बारे में नहीं सोच सकते। आपको उन्हें रोकना होगा। आपको मना करना होगा। आपको बच्चों की खातिर इससे इनकार करना होगा। आप हमारे साथ ऐसा नहीं कर सकते। वे आपको मार डालेंगे।” सोनिया गांधी ने बताया कि तब राजीव गांधी ने उनसे कहा था, “वे मुझे वैसे भी मार डालेंगे।”








