Explore

Search

November 13, 2026 3:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

जयपुर में कथित यू-ट्यूबर गिरफ्तार, 5 साल तक महिला को ब्लैकमेल कर वसूलता रहा हर महीने पैसे

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के मामले में कथित यू-ट्यूबर को रविवार शाम अरेस्ट किया है। वह पिछले 5 साल से एक महिला को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली कर रहा था। हर महीने 500 से 2 हजार रुपए की बंधी लेता था।

डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया- ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी राहुल सक्सेना (42) निवासी कुम्हेर गेट कोतवाली भरतपुर हाल सुल्तानपुर कॉलोनी फतेहपुर बेरी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम आरोपी को दिल्ली से पकड़कर जयपुर लेकर आई है।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर की शिकायत

प्रताप नगर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि वह देसी शराब के ठेके से संबंधित काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। कुछ समय पहले राहुल सक्सेना नाम का व्यक्ति उसके पास आया। खुद को यू-ट्यूबर बताते हुए प्रति महीने 2 हजार रुपए देने की मांग की।

रुपए नहीं देने पर उसके खिलाफ यू-ट्यूब चैनल पर खबर चलाने, पुलिस कम्पलेंड और उसे बर्बाद करने की धमकी दी। लगातार धमकी देकर कॉल कर रुपए मांगे। डरा-धमकाने से परेशान होकर अलग-अलग तारीखों में आरोपी के मोबाइल नंबर पर फोन-पे के जरिए कई बार 500 से 2 हजार रुपए रुपए ट्रांसफर करवाए।

दिल्ली में बैठ ले रहा था बंधी

साल-2020-2021 में आरोपी राहुल सक्सेना प्रताप नगर जयपुर में किराए का कमरा लेकर रहा था। उस दौरान भी परिवादिया अवैध शराब की बिक्री करती थी। उस समय आरोपी ने अवैध शराब बेचते का उसका वीडियो बना लिया। पुलिस में सूचना देकर जेल भिजवाने की धमकी देकर प्रति महीने 1500 रुपए वसूलने लगा।

साल-2021 के बाद दिल्ली में रहने लगा। उसके बाद महिला व उसके बेटों को कॉल कर पुलिस को सूचित कर जेल भिजवाने की धमकी देकर प्रति महीने 500 से 2 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर वसूलता था।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर