Explore

Search

June 29, 2026 10:26 pm

यमुना जल समझौते को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जन आकांक्षाओं को धरातल पर उतार रही भजनलाल सरकार, शेखावाटी क्षेत्र की पेयजल समस्या का होगा निदान-मदन दिलावर

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास एक बार फिर रंग लाए। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल को लेकर एमओए साइन हुआ है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस परियोजना के धरातल पर आने के बाद शेखावाटी क्षेत्र कि लोगों को यमुना का पानी पीने के लिए मिलेगा। और शेखावाटी क्षेत्र की 32 वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में सरकार गठन के साथ ही क्षेत्र की जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास करने की योजना पर काम शुरू कर दिया था और इसी का परिणाम है कि एक के बाद एक वर्षों से लंबित परियोजनाएं अब मुहूर्त रूप लेकर धरातल पर उतर रही है ।
 भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले राम जल सेतु लिंक परियोजना का समझौता किया। पूर्व में पार्वती काली सिंध चंबल- आरसीपी नाम से जाने जाने वाली इस योजना को कांग्रेस सरकार ने वर्षों से लटकाकर रखा हुआ था, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार संभालते ही साकार किया। इस योजना से राज्य की लगभग 40% आबादी को पेयजल और सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने अब शेखावाटी क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल परियोजना का एमओए साइन किया है। इस परियोजना के तहत हथिनी कुंड बैराज से जुलाई से अक्टूबर तक आवंटित यमुना जल को भूमिगत पाइपलाइन के जरिए राजस्थान के चूरू, सीकर, झुंझुनू तथा अन्य जिलों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस परियोजना से 577 एमसीएम पानी पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यकताओं के लिए उपलब्ध होगा।
यह राज्य की भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है ।
जो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संभव हो पाई है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश वासियों को विशेष कर शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता जनता की 32 वर्षों से लंबित मांग को पूरा करेगा।
ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर