Explore

Search

December 8, 2025 5:23 am

दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया…….’केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर ऐक्शन…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने महिलाओं पर ऐक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने कई भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Bigg Boss 18: फेंकी बोतल-कुर्सी……..’ईशा सिंह संग लड़ाई के बाद अविनाश मिश्रा ने खोया आपा…….

बता दें कि दिल्ली के चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में तीखी तकरार देखने को मिल रही है। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा को लेकर कई तरह के आरोप लगाए हैं। इस दौरान दिल्ली में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर को घेरने का निर्णय लिया। इस दौरान महिलाओं पर दिल्ली पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए कई को हिरासत में लिया है।

बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली से पूर्व भाजपा सांसद परवेश वर्मा पर महिलाओं को 1 हजार रुपए बांटने का आरोप लगाया था। आरोप लगाते हुए आतिशी ने ईडी, सीबीआई, दिल्ली पुलिस से छापा मारने की मांग थी। आतिशी ने कहा था कि परवेश वर्मा के घर पर अभी करोड़ों रुपए कैश पड़े हुए हैं।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर