Explore

Search

April 10, 2026 12:57 pm

Udaipur News: दो भ्रष्ट अधिकारियों को दबोचा…….’उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई……’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

एसीबी की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. एसीबी की उदयपुर इकाई ने जलसंसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता गणपत शर्मा और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपूत को परिवादी से 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की उदयपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म को मिले टेण्डर के संबंध में कार्यादेश जारी करने की एवज में आरोपी जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता गणपत शर्मा एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपूत 90 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं.

नित्यानंद बापजी का महाभिषेक व महापूजन हुआ, दर्शन के लिए पहुंचे गुरु भक्त…….’अंखड ओम नम शिवाय धुन की होगी शुरुआत……’

इस तरह दिया कार्रवाई को अंजाम:

एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की उदयपुर इकाई के पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया.शिकायत सही पाए जाने पर आरोपियों गणपत शर्मा एवं गजेन्द्र सिंह राजपूत को परिवादी से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने यह राशि एक जगह ही ली. शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपियों ने परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे. एसीबी जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर