Explore

Search

July 14, 2026 2:01 am

विधान सभा के वर्तमान और पूर्व विधायकों का समागम कार्यक्रम 15 जुलाई को अमृत उत्‍सव का पहला कार्यक्रम – देवनानी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर। विधान सभा के गठन के 75वें वर्ष को उत्‍साह के साथ गौरवपूर्ण तरीके से बुधवार को मनाया जाएगा। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधान सभा में यह अनूठा कार्यक्रम होगा। उन्‍होंने कहा कि अमृत उत्‍सव का यह पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में विधान सभा के वर्तमान और पूर्व विधायक शामिल होंगे। राजस्‍थान से निर्वाचित लोकसभा और राज्‍यसभा के सांसदों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। इसकी तैयारी विधान सभा में जोर-शोर से चल रही है। श्री देवनानी ने कहा कि आज तक शायद किसी विधान सभा में ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ होगा। यह कार्यक्रम अद्भुत और ऐतिहासिक होगा।
देवनानी ने कहा कि समारोह में उप राष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। उपराष्‍ट्रपति समापन समारोह के मुख्‍य अतिथि होंगे। लोकसभा अध्‍यक्ष उद्घाटन समारोह के मुख्‍य अतिथि होंगे। समारोह का शुभारम्‍भ 15 जुलाई को प्रात: 10:00 बजे से होगा। समापन समारोह इसी दिन सांय 4:00 बजे होगा। समारोह में राज्‍यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा विशिष्‍ट अतिथि होंगे।
देवनानी ने कहा कि विधान सभा के अमृत काल के इस अद्भुत संगम के दौरान मध्‍यान्‍ह में आयोजित होने वाले दो सत्रों में 75 साल में पारित हुए महत्‍वपूर्ण कानूनों पर चर्चा होगी। इन सत्रों में सोलह पूर्व एवं वर्तमान अनुभवी विधायकगण 24 कानूनों पर चर्चा करेंगे। समारोह में 100 वर्ष आयु के पूर्व विधायक पण्डित रामकिशन सहित अनेक पूर्व विधायकगण शामिल होंगे।
देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का अमृत महोत्सव लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायी उपलब्धियों और जनसेवा के संकल्प का उत्सव है। यह आयोजन अतीत के अनुभवों, वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगा। समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठतम विधायकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय संसदीय लोकतंत्र का गौरवशाली उत्सव होगा, जिसमें अनुभव, परंपरा, नवाचार, महिला शक्ति, युवा ऊर्जा और जनविश्वास का अद्भुत समन्वय दिखाई देगा।
विधानसभा की कार्यवाही का होगा लाइव प्रसारण- विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अमृत महोत्सव के प्रथम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजस्थान विधानसभा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर