Explore

Search

October 24, 2026 10:41 am

RPACS की सामान्य सभा में रुपये 144.43 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत

RPACS की सामान्य सभा में रुपये 144.43 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में हुई राजस्थान संरक्षित क्षेत्र संरक्षण समिति (RPACS) की सामान्य सभा की बैठक में राज्य के संरक्षित क्षेत्रों में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए रुपये 144.43 करोड़ की वार्षिक बजट एवं कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया।
मुख्य सचिव ने बताया कि इस राशि का उपयोग आवास सुधार, ग्राम पुनर्वास, घासभूमि विकास, जल स्रोत विकास, संरक्षण अवसंरचना, वन्यजीव संरक्षण, अनुसंधान, निगरानी तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण जैसी गतिविधियों पर किया जाएगा।
सामान्य सभा ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए रुपये 62.42 करोड़ व्यय होने पर संतोष व्यक्त किया तथा कार्यकारी समिति की अनुशंसाओं, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित लेखों एवं ऑडिट प्रतिवेदन को अनुमोदित किया।
बैठक में रैप्टर संरक्षण, वन्यजीवों हेतु वर्षभर पेयजल उपलब्धता, स्वैच्छिक ग्राम पुनर्वास एवं शिकार आधार संवर्धन के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधानों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही केन्द्र सरकार के प्रतिनिधियों एवं विषय विशेषज्ञों को समिति से जोड़ने तथा वर्ष 2026 में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर