Explore

Search

April 25, 2025 1:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

नित्यानंद बापजी का महाभिषेक व महापूजन हुआ, दर्शन के लिए पहुंचे गुरु भक्त…….’अंखड ओम नम शिवाय धुन की होगी शुरुआत……’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर शहर के नित्यानंद आश्रम में चार दिन कार्यक्रम चल रहे हैं, जिसमें आज सुबह 4 बजे ब्रह्मा मुहूर्त में 11 ब्राह्मणों द्वारा बापजी का महाभिषेक व महा पूजन किया गया है। इसमें शामिल गुरुभक्तों द्वारा भी दूध व जल चढ़ाते हुए वस्त्र चढ.

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक का दावा, सड़क पर पब्लिक से पिट चुके हैं अदनान शेख……’लड़की- वड़की का चक्कर…..’

रविवार सुबह से ही धार सहित आसपास के गुरु भक्त बड़ी संख्या में दर्शन व पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। आश्रम में स्थित नित्यानंद बापजी, लक्ष्मीकांत बापजी, गुप्त निवास, गायत्री मंदिर, राजानंदजी मंदिर में पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।

दरअसल, आश्रम में शिवरात्रि, गुरुपूर्णिमा व दशहरा पर्व मनाया जाता है। आश्रम में महारुद पाठ, भजन संध्या, गुरु आरती जैसे आयोजन हो चुके हैं। हर साल की तरह आश्रम में इस बार भी ओम नम शिवाय धुन की शुरुआत होगी, जो पूरे सावन मास चलेगी। रविवार सुबह से ही शहर का मौसम सुहाना है, अल सुबह रिमझिम बारिश भी हो चुकी है। इसके बाद भी गुरु भक्त बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच रहे हैं। वहीं नगर के गायत्री शक्ति पीठ पर भी कई कार्यक्रम हो रहे हैं। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सामूहिक साधना हुई, श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा भी दिलाई गई। गुरु पूजन के साथ ही यज्ञ की पूर्णा हुति के साथ भोजन प्रसादी होगी।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर