Explore

Search

August 12, 2026 6:37 am

दरभंगा एयरपोर्ट पर दो बड़े विमान हादसे टल गए,विमान की लैंडिंग के दौरान टायर फटा, एक को तकनीकी खराबी के कारण उतारना पड़ा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को दो बड़े विमान हादसे टल गए। मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG115 की लैंडिंग के दौरान विमान का एक टायर फट गया। राहत की बात यह रही कि पायलट ने विमान को सुरक्षित नियंत्रित रखा और विमान में सवार करीब 150 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन टीम सक्रिय हो गई। विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई और रनवे संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

इस बीच अकासा एयर के एक विमान में तकनीकी खराबी आने से एयरपोर्ट पर पार्किंग क्षमता और प्रभावित हुई। इसी कारण दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की एक उड़ान को पटना डायवर्ट करना पड़ा।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार दोनों विमानों की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और विमान को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही उन्हें दोबारा सेवा में लगाया जाएगा।

देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर