Explore

Search

May 16, 2025 12:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

Shoaib Malik-Sana Javed Wedding: शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से किया निकाह, सानिया मिर्जा से की थी दूसरी शादी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। आपको बता दें कि ऐसी अफवाह फेल रही थी कि शोएब मलिक और सना जावेद एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं मलिक ने पिछले साल सना के जन्मदिन पर उनको विश किया था और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी। शोएब मलिक ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस सना जावेद ने भी शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है।

Delhi News: काश! दरवाजा वक्त पर खुल जाता… खत्म हो गया साहिल का पूरा परिवार, इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉक बना काल

2010 में हुई थी शोएब और सानिया की शादी

भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी ट्रेडिशनल मुस्लिम स्टाइल में हुई थी। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है, जिसका नाम इजहान है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। लगातार दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी। लेकिन इस बीच शोएब मलिक की सना जावेद के साथ नई शादी ने सबको हैरान कर दिया।

सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक रहसम्य पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था कि, ‘शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। मोटापा मुश्किल है। फिट रहना मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। कर्ज में डूबा रहना मुश्किल है। आर्थिक रूप से अनुशासित होना कठिन है। अपना हार्ड चुनें। संवाद मुश्किल है। संवाद न करना कठिन है। अपना हार्ड चुनें। जीवन कभी भी आसान नहीं होगा। यह हमेशा कठिन रहेगा। लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें।’ अब तक शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक हुआ या नहीं इस बात की किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर