Explore

Search
Close this search box.

Search

May 16, 2024 12:24 pm

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

Sam Pitroda: 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, Google सर्च में छाया विरासत कर और सैम पित्रोदा, 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारत में विरासत कर को लेकर खुली चर्चा होनी चाहिए। सैम पित्रोदा के इस बयान ने कांग्रेस पार्टी को भले मुसीबत में डाल दिया हो लेकिन इससे गूगल सर्च में वह छाए हुए हैं। गूगल पर भारत में विरासत कर और सैम पित्रोदा को लेकर लाखों सर्च आए हैं। हाल ये है कि पिछले 20 साल में ‘भारत में विरासत कर’ के नाम से इतना सर्च नहीं आया जितना कि पिछले दो दिन में आ गया है। इसके साथ ही सैम पित्रोदो को लेकर भी पिछले 5 साल में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया गया है।

Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188

ये था मामला
कांग्रेस के सलाहकारों में शुमार सैम पित्रोदा ने बयान दिया था था कि अमेरिका के कानून में विरासत कर का प्रावधान है। इसमें व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी निजी संपत्ति के 50 फीसदी से अधिक हिस्से पर सरकार का हक होता है। इसे लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है।

क्या है विरासत कर    
भारत में किसी व्यक्ति की चाहे खुद की बनाई हुई संपत्ति हो या फिर पैतृक संपत्ति हो उसकी मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति पर कानूनी रूप से उसके बच्चों या परिवारीजनों में वितरित हो जाती है। बिना किसी सरकारी विवाद के ये संपत्ति उत्तराधिकारी के नाम ट्रांसफर हो जाती है। लेकिन अमेरिका समेत कुछ देशों में इस संपत्ति पर भी इनहेरिटेंस टैक्स यानी विरासत कर लगता है। इसमें मृत्यु के बाद कुल संपत्ति पर 45 फीसदी आपके बच्चों या उत्तराधिकारी का हक होता है जबकि बाकी 55 फीसदी पर सरकार का हक होता है। पित्रोदा ने इस कानून की वकालत करते हुए इसपर भारत में भी चर्चा करने के लिए कहा था। इस बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है।

Delhi News: CM अरविंद को लेकर Sanjay Singh का फिर बड़ा दावा, कहा- तिहाड़ जेल में उनकी जान को खतरा..

 

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
विरासत कर को लेकर पीएम मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की मंशा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस पर जनता की निजी संपत्ति को हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए जमकर बयानबाजी की जा रही है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर