Explore

Search

June 24, 2026 10:48 am

RJD ने किया पलटवार: ‘भारत बाबर का नहीं, रघुवर का है’, बिहार में हिंदुत्व पर धीरेंद्र शास्त्री ने कही ये बात….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Dhirendra Krishna Shastri News: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बिहार में हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बिहार के गोपालंगज में पांच दिवसीय कथा गुरुवार 06 मार्च की शाम को शुरू हुई। कथा के पहले ही दिन श्रीराम जानकी मठ में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बागेश्वर बाबा ने कहा कि वह किसी पार्टी के प्रचारक नहीं हैं, वो हिंदुत्व के विचारक हैं।

मुगल शासक औरंगजेब पर छिड़ी बहस को लेकर बागेश्वर बाबा ने कहा, ”यह देश बाबर का नहीं रघुवर का है। भारत में शिवाजी और महाराणा प्रताप के किस्से गूंजते हैं। इस देश में औरंगजेब को महान बताना दुर्भाग्यपूर्ण है।” राम कथा पर उठे विवाद को लेकर बागेश्वर बाबा ने कहा कि ‘राम के राष्ट्र में राम कथा को कौन रोक सकता है? भारत देश राम, कृष्ण और संतों का है।’

Menstrual Cycle: ये कारण हो सकते हैं! क्या आपको पीरियड्स के दौरान थकान और कमजोरी महसूस होती है……

धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि किसी भी देश से मुसलमानों को निकाला दिया जाए तो इस दुनिया में 65 मुसलमान देश हैं, जो उनका स्वागत करते हुए उनको अपने पास बुला लेंगे। लेकिन अगर पाकिस्तान, भारत, नेपाल, फिजी, सूरीनाम जैसे देशों से हिंदुओं को निकाल दिया जाएगा तो वह कहां जाएंगे? कौन सा देश उनको शरण देने वाला है।

बाबा बागेश्वर बोले- वह हिंदुओं के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे

बाबा बागेश्वर ने कहा कि वह हमेशा से हिंदुत्व के प्रचारक रहे हैं। उन्होंने कहा,

मीडिया में हो रहे विवादों पर बाबा बागेश्वर ने कहा, ”ये देश किसी के बाप का नहीं है, यह बाबर का नहीं है, ये देश तो रघुवर और रानी लक्ष्मी बाई का है।” इस दौरान बाबा बागेश्वर ने यह भी जानकारी दी कि 10 मार्च तक हनुमत कथा होगी और 8 मार्च को दिव्य दरबार लगेगा।

बाबा बागेश्वर को RJD विधायक ने बताया संविधान विरोधी

बाबा बागेश्वर के बयानों पर आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने पलटवार किया है। उन्होंने बाबा बागेश्वर के बयानों को संविधान विरोधी बताया है। आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने कहा,

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर