Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 11:55 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live- 12 सीटों पर आगे; राजस्थान में बहुत टाइट फाइट, कांग्रेस ने BJP को दिया बड़ा झटका…

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर किसकी जीत होगी और किसकी हार? आज कुछ ही देर बाद जनता का वह फैसला सामने आने वाला है। बैलेट बॉक्स के बाद अब ईवीएम के वोट गिने जा रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। राजस्थान में भाजपा और इंडिया के बीच बेहद टाइट फाइट दिख रही है। राजस्थान के साथ आज देशभर की सभी लोकसभा सीटों पर वोटों गिनती हो रही है। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि देश में अगले पांच साल किसकी सरकार रहेगी।

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं- गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करोली-धौलपुर, दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाडमेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़,  राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां।  राजस्थान में दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। राजस्थान की 25 लोकसभा सीट पर कुल 62.10 प्रतिशत मतदान हुआ जो 2019 के आम चुनाव की तुलना में लगभग सवा चार प्रतिशत कम है।

राजस्थान को लेकर आए तमाम एग्जिट पोल्स में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी को 2019 और 2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। एग्जिट पोल्स ने भविष्यवाणी की कि भाजपा लगातार तीसरी बार 25-0 का चमत्कार नहीं कर पाएगी। पिछले साल सरकार गंवा चुकी कांग्रेस कुछ सीटों पर पर कब्जा जमा सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 16-19 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 5-7 सीटें और अन्य को 1-2 सीट मिलने की उम्मीद है। राजस्थान में भाजपा ने एक तरफ जहां कई मौजूदा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मौका दिया तो कुछ सीटों पर नए चेहरों पर भी दांव लगाया। कांग्रेस पार्टी ने भी कई सीटों पर मजबूत और जातिगत समीकरण के मुताबिक उम्मीदवार उतारकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने की भरसक कोशिश की।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: 13-12 की टाइट फाइट, राजस्थान में भाजपा को टेंशन

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में एक बार फिर 13-12 की फाइट हो गई है। 13 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है तो 12 सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त हासिल है। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस लिहाज से भाजपा के लिए राजस्थान ने बड़ी टेंशन दी है।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: झालावार बारां सीट पर दुष्यंत सिंह ने 1.15 लाख वोट की बढ़त ली

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live:  झालावार बारां सीट पर राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की उर्मिला जैन के मुकाबले 1.15 लाख से अधिक वोट से बढ़त बना ली है। सुबह 11 बजे तक हुई काउंटिंग में दुष्यंत सिंह को 319036 वोट मिले हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा अब 14 सीटों पर आगे है, इंडिया गठबंधन को 11 सीटों पर बढ़त

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live:  भाजपा की हालत में कुछ सुधार हुआ है। भाजपा अब 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 8 और उसके सहयोगी दलों को तीन सीटों पर बढ़त हासिल है। 2014 और 2019 में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में भाजपा को 50.08 फीसदी वोट

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: अब तक की काउंटिंग के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा को 50.08 वोट मिले हैं। कांग्रेस को 39.34 फीसदी, बसपा को 0.73 फीसदी वोट मिले हैं। अन्य के खाते में 5 फीसदी से अधिक वोट जा रहे हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: अलवर सीट पर क्या है हाल

अलवर मुंडावर चौथा राउंड
बीजेपी- भूपेंद्र यादव- 17773
कोंग्रेस लालित याद-  16000
बीजेपी के भूपेंद्र यादव 1773 मतों से आगे

अलवर शहर 5वां राउंड
बीजेपी- भूपेंद्र यादव- 31232
कोंग्रेस- लालित यादव 13743

बीजेपी के भूपेंद्र यादव 17489 मतों से आगे

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में 13 सीटों पर भाजपा आगे

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live:  राजस्थान में 13 सीटों पर भाजपा को बढ़त हासिल है। कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर सीपीआई एम के उम्मीदवार आगे हैं। आरएलटीपी और भारत आदिवासी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

Rajasthan Lok Sabha Election Result: नागौर से हनुमान बेनीवाल आगे निकले, ज्योति मिर्धा पिछड़ीं

Rajasthan Lok Sabha Election Result: नागौर में हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता ने बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को पीछे छोड़ दिया है। हनुमान बेनीवाल 6352 वोट से आगे चल रहे हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: एनडीए और इंडिया में बेहद टाइट फाइट

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live:  राजस्थान में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच बेहद टाइट फाइट है। भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी के लिए खुशखबरी

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी खाता खोलती दिख रही है। बांसवाड़ा में राज कुमार रोट ने दूसरे उम्मीदवारों को काफी पीछे छोड़ दिया है। रोट 37056 वोट से आगे चल रहे हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: पाली में पीपी चौधरी बहुत आगे निकले

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में पाली सीट पर भाजपा के पीपी चौधरी बहुत आगे निकल गए हैं। चौधरी 26436 वोट से आगे निकल गए हैं। उन्हें अभी तक कुल 81402 वोट मिले हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा किन-किन सीटों पर आगे

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा बीकानेर, जयपुर, अलवर, अजमेर, पाली, जोधपुर, जालोर, उदयपुर, चित्तौरगढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालवाड़-बारां सीट पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result Live: राजस्थान में जयपुर ग्रामीणष भरतपुर, करौली-धौलपुर और दौसा में कांग्रेस के लिए खुशखबरी

Rajasthan Lok Sabha Election Result Live: जयपुर ग्रामीण में कांग्रेस के अनिल चोपड़ा 18202 वोट से आगे चल रहे हैं। भरतपुर में संजना जाटव को 10 हजार से अधिक वोटों की बढ़त हासिल है। करौली-धौलपुर में भजन लाल जाटव आगे चल 11 हजार से अधिक वोट से आगे निकले। दौसा में मुरारी लाल मीणा 30 हजार से अधिक वोट से आगे। बाड़मेर से कांग्रेस के उम्मेद राम बेनीवाल आगे।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: गंगानगर, चुरू और झुंझुनूं सीट पर कांग्रेस आगे

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live:  गंगानगर में कांग्रेस के कुलदीप इंदोरा 3634 वोट से आगे चल रहे हैं। चुरू में राहुल कंस्वा 7354 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। झुंझुनूं में बृजेंद्र सिंह ओला को 8322 वोटों की बढ़त हासिल है।

Rajasthan Lok Sabha Elections Results Live: राजस्थान में भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है कांग्रेस

Rajasthan Lok Sabha Elections Results Live:  राजस्थान में भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है तो 9 सीटों पर कांग्रेस आगे। सीपीआईएम एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक और भारत आदिवासी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

Rajasthan Lok Sabha Election Result Live: इन सीटों पर भाजपा आगे

Rajasthan Lok Sabha Election Result Live: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जालोर, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में 13 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे, 9 पर भाजपा

राजस्थान में एनडीए को बड़ा झटका मिलता दिख रहा है। 13 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है तो भाजपा के उम्मीदवार 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: चुनाव आयोग के डेटा में भाजपा से आगे कांग्रेस

चुनाव आयोग ने सुबह 9:10 मिनट पर जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक राजस्थान में 6 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है तो भाजपा 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक कुल 11 सीटों के रुझान आए हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: इन 6 सीटों पर आगे चल रही है कांग्रेस

चुनाव आयोग के मुताबिक, बीकानेर, झुंझुनू, जयपुर रूरल, जयपुर, अलवर और दौसा सीट से कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। बीकानेर से गोविंदराम मेघवाल, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, जयपुर ग्रामीण से अनिल चोपड़ा, जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास, अलवर से ललित यादव और दौसा से मुरारी लाल मीणा आगे चल रहे हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: भरतपुर, राजसमंद, जोधपुर और अलवर सीट का हाल

भरतपुर से संजना जाटव आगे। राजसमंद से महिमा कुमारी 2448 वोटों से आगे चल रही हैं। जोधपुर से करण सिंह मामूली अंतर से आगे। अलवर सीट से भूपेंद्र यादव को बढ़त हासिल है।

China on Exit Polls: कार्यकाल की संभावना पर क्या बोल गया चीन; मोदी सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में आ सकते हैं…..

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में 20 सीट पर भाजपा आगे, 4 पर कांग्रेस

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है। 4 पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है। बाड़मेर सीट पर रविंद्र सिंह भाटी आगे चल रहे हैं।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर