Explore

Search

June 27, 2026 6:56 pm

पुणे मर्डर केस: सिया गोयल ने उगला राज, केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने की साजिश….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

पुणे, 27 जून 2026: पुणे में व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी सिया गोयल ने पूछताछ में चौंकाने वाला बयान दिया है। सिया ने कहा कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी और अगर केतन की हत्या हो जाती तो उसे शादी के दबाव से बचने के लिए कम से कम तीन साल का समय मिल जाता।

जांचकर्ताओं के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी (जिसे सिया का कथित प्रेमी बताया जा रहा है) ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। अरेंज मैरिज टूटने पर समाज में बदनामी के डर ने इस कथित साजिश को जन्म दिया।

मुख्य खुलासे

  • जनवरी 2026 में सिया गोयल और चेतन चौधरी अपने दोस्तों के साथ उदयपुर घूमने गए थे। दोनों पांच दिन तक राजस्थान में रहे। चेतन मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है।
  • पुलिस को शक है कि इस ट्रिप के दौरान ही हत्या की साजिश की प्लानिंग हुई थी।
  • फरवरी में सिया और केतन की सगाई हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।
  • सिया और चेतन के बीच जनवरी से 2,004 फोन कॉल्स हुईं, जिनकी कुल अवधि 238 घंटे बताई जा रही है।

घटना की डिटेल

18 जून को लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ गए थे। पुलिस के अनुसार, सिया ने नीचे बैठकर सिग्नल दिया और चेतन ने पीछे से केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया। केतन की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में यह कथित साजिशन हत्या का मामला बन गया।

पुलिस जांच

  • दोनों आरोपियों ने चैट्स और कॉल्स डिलीट कर दी थीं।
  • पुलिस अब मोबाइल फोरेंसिक लैब में डिलीट डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
  • चेतन चौधरी की सिया के भाई साहिल गोयल से क्रिकेट के जरिए मुलाकात हुई थी, जिसके बाद सिया से दोस्ती बढ़ी।

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं, यह भी पता लगाया जा रहा है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर