Explore

Search

October 31, 2026 1:27 am

वार्षिकोत्सव में नन्हे नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियां

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बसवा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धपावन कला में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बसवा प्रधान सीताराम मीणा, विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि गिर्राज सैनी ने शिरकत की ।

कार्यक्रम के दौरान विधालय के नन्हे नन्हे बच्चों ने स्वागत गीत से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर अतिथियों का मन मोहा। इस दौरान भामाशाह सम्मान के दौरान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया । इस दौरान प्रधान सीताराम मीणा ने कहा कि जब भी विधालय के विकास में सहयोग की आवश्यकता हो निःसंदेह मुझे बताएं । कार्यक्रम में मानसिंह राजपूत, हीरालाल पोस्ती, बच्चन सिंह, महावीर सिंह , जे पी धपावन, किशनलाल कांस्टेबल जसवंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर