Explore

Search
Close this search box.

Search

May 19, 2024 8:17 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

Lok Sabha Election 2024: ‘Jaipur की बेटी’ और ‘राम के वंशज’ बीच मुकाबला, देखे?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर की लोकसभा सीट पर बीजेपी की मंजू शर्मा और कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। यहां पहले चरण के तहत शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है। बीजेपी के हिंदुत्व के मुद्दे पर खाचरियावास ने अपने अपा को ‘राम के वंशज’ बताते हुए काट की है वहीं मंजू शर्मा ने अपने प्रचार में ‘जयपुर की बेटी’ के रूप में वोट मांगे हैं। इसी तरह जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर भी बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह और कांग्रेस के अनिल चौपड़ा के बीच मुकाबला हो रहा है।

Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188

लोकसभा चुनाव 2024 की जंग में जयपुर लोकसभा सीट राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। इस सीट का गठन पहले लोकसभा चुनाव के दौरान 1952 में ही हो चुका था। जयपुर सीट बीजेपी के किले के रूप में मानी जाती है क्योंकि वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2004 तक हुए 6 लोकसभा चुनाव में लगातार भाजपा के गिरधारी लाल भार्गव चुनाव जीतते रहे। वर्ष 2009 में कांग्रेस के महेश जोशी सांसद बने थे जबकि उनके बाद वर्ष 2014 और 2019 के चुनाव में यह सीट फिर से बीजेपी की झोली में चली गई। 2014 और 2019 में लगातार दो बार भाजपा के रामचरण बोहरा सांसद चुने गए।

Kamada Ekadashi 2024: आज कामदा एकादशी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता करते हुए मतदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद पर पहुंचकर निर्भय होकर मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

जयपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीट और मतदाताओं की संख्या
विधानसभा सीट पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर कुल मतदाता
हवामहल सीट 138387 125003 9 263399
विद्याधर नगर सीट 184475 170997 3 355475
सिविल लाइंस सीट 127670 120637 18 248325
किशनपोल सीट 102220 93752 7 195979
आदर्श नगर सीट 143498 129906 26 273430
मालवीय नगर सीट 112517 107555 0 220072
सांगानेर सीट 190209 174138 10 364357
बगरू सीट 191830 174476 7 366313

 

8 विधानसभा सीटों में 6 पर बीजेपी का कब्जा

जयपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें हवामहल से भाजपा के बाल मुकुंद आचार्य, विद्याधर नगर से भाजपा की दिया कुमारी, सिविल लाइंस से भाजपा के गोपाल शर्मा, मालवीय नगर से भाजपा के कालीचरण सराफ, सांगानेर से भाजपा के भजन लाल शर्मा, बगरू से भाजपा के कैलाश वर्मा, किशनपोल से कांग्रेस के अमीन कागजी और आदर्श नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रफीक खान विधायक हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर