Explore

Search

February 10, 2025 8:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

Jaipur News- समाधान के बहाने पर्स छीनकर भागे; जयपुर में बुरे साये का डर दिखाकर गहने लूटे, बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाया….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

करणी विहार इलाके में बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर दो बदमाश सोने के कंगन लूट ले गए।

जयपुर में बुरे साये का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट का मामला सामने आया है। बातों में उलझाकर दो बदमाश समाधान के बहाने गहनों का पर्स छीनकर भाग निकले। करणी विहार थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को

हेड कॉन्स्टेबल संतोष ने बताया- जगदम्बा नगर-बी हीरापुरा निवासी मुन्नी देवी (62) के साथ वारदात हुई। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे धावास रोड पर मॉर्निंग वॉक के समय उन्हें दो लड़के मिले। लड़कों ने आंखों के कैम्प लगने होने की पूछकर रोक लिया। मुन्नी देवी के कैम्प नहीं लगने के बारे में बताने पर लड़के खड़े होकर बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान एक लड़के ने बड़े बेटे पर बुरा साया होने की कहकर बातों में उलझा लिया।

दर्दनाक खबर! 45 मिनट में मर्डर और लूट; नीली स्कूटी से आए बदमाश, रिटायर्ड IAS की पत्नी का कत्ल….

समाधान की कहकर सोना पहनने से मना किया। हाथ में पहने दोनों कंगन को उतारकर पर्स में रखने की कहा। पर्स में रखने के दौरान 4 कदम बिना पीछे मुड़कर चलने की कहा। कहे अनुसार करने पर दोनों लड़के सोने के गहनों का पर्स छीनकर भागे। चिल्लाते हुए दोनों बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन दोनों बदमाश तेजी से फरार हो गए। करणी विहार थाने में बुजुर्ग पीड़िता ने रिपार्ट दर्ज करवाई।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर