Explore

Search

December 6, 2025 11:38 am

भारतीय हॉकी टीम को ओलिंपिक में जीता कांस्य पदक: इंदिरा गांधी स्टेडियम में बांटी मिठाई……..’खिलाड़ियों ने मनाया जश्न…….’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने पर धौलपुर जिले के हॉकी खिलाड़ियों ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में जश्न मनाया। जिसके बाद हॉकी खिलाड़ियों ने स्टेडियम में मिठाई भी वितरित की।

स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हॉकी संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बोहरा ने स्टेडियम में मौजूद हॉकी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओलिंपिक में भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखा हैं। भारतीय हॉकी टीम विश्व पटल पर भारत का परचम लहराएगी। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अजय बघेल ने कहा कि यह प्रत्येक देशवासी के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। जब हॉकी ने विश्व पटल पर भारत का नाम गौरवान्वित किया है। आज हमारे द्वारा मिठाई खिलाकर टीम इंडिया को बधाई दी गई है।

KKK 14: जैसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था, उसे उकसाया गया……..’शिल्पा बोलीं- आसिम को ‘खतरों के खिलाड़ी’ में ‘बिग बॉस’

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन, पूर्व हॉकी खिलाड़ी गुलफाम, अकील अहमद, राशिद, अनिल शर्मा योगेश शर्मा, अनूप अस्थान, योगेश थापा, विजय दिवाकर, रनवीर परमार, फारूक, करन जादौन, रंजीत दिवाकर, अमन सहित बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे। खिलाड़ियों ने हॉकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जीत पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर