Explore

Search

January 16, 2025 12:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

ईरान और चीन वाली इस लिस्ट में भारत भी होगा शामिल…….’रूस जाने वालों के लिए खुशखबरी……..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारत और रूस की बढ़ती नजदीकियों के क्रम में एक बड़ी खबर सामने आई है। यह रूस जाने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी हो सकती है। इस खबर के मुताबिक भारतीयों को जल्द ही रूस में वीजा-फ्री ट्रैवल करने की इजाजत मिल जाएगी। 2025 में रूस एक नई प्रणाली शुरू करने जा रहा है जिसके तहत यह कदम उठाए जा सकते हैं। इससे पहले इस साल जून में यह खबर भी सामने आई थी कि रूस और भारत ने वीजा-फ्री टूरिस्ट एक्सचेंज को लागू करने के लिए वीजा प्रतिबंधों को कम करने के लिए एक समझौते पर चर्चा की है।

फिलहाल भारतीय नागरिकों को रूस में प्रवेश करने, रहने और बाहर निकलने के लिए देश में रूसी दूतावास द्वारा जारी वीजा की जरूरत होती है। दस्तावेज लेने के लिए एक लंबी प्रक्रिया होती है। अधिकतर भारतीय बिजनेस या आधिकारिक कारणों से रूस की यात्रा करते हैं। वहीं 2023 में 60,000 से ज्यादा भारतीयों ने रूस की यात्रा की थी। यह आंकड़ा 2022 से 26 प्रतिशत ज्यादा है।

रूस फिलहाल अपने वीजा-मुक्त टूरिस्ट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चीन और ईरान के यात्रियों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की इजाजत देता है। यह पहल अब तक रूस के लिए सफल साबित हुई है इसीलिए रूस अब भारत के लिए भी इसे दोहरा रहा है। फिलहाल भारत को 62 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिलती है।

नेचुरली कंट्रोल रहेगा बीपी……..’हाई ब्लड प्रेशर से रहते हैं परेशान तो लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव…..

इस बीच अगस्त 2023 से इंडियंस रूस जाने के लिए ई-वीजा के लिए एप्लिकेशन दे सकते हैं जिसे प्रोसेस होने में महज चार दिन लगते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने पिछले साल जारी किए गए ई-वीजा की संख्या के मामले में टॉप पांच देशों में अपनी जगह बनाई थी।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर