Explore

Search

November 13, 2026 12:19 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली में डिफेंस कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी! बदमाशों ने मांगे 5 करोड़ रुपये, मचा हड़कंप

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Delhi Extortion Case: देश की राजधानी दिल्ली में डिफेंस सेक्टर से जुड़े एक बड़े कारोबारी को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की पहचान साहिल लूथरा के रूप में हुई है, जो ‘विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर उन्हें धमकी दी गई और 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

इस घटना के सामने आने के बाद कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। साहिल लूथरा ने दिल्ली पुलिस से अपनी और कंपनी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

फोन कॉल पर मांगे 5 करोड़ रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल लूथरा को 11 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे धमकी भरा फोन आया था। शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले ने उनसे 5 करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में साहिल लूथरा ने 12 नवंबर को दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

रोहित गोदारा के नाम पर मिली धमकी

शिकायत में साहिल लूथरा ने गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम लिया है। हालांकि, धमकी के पीछे वास्तव में किसकी भूमिका है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपों की पड़ताल कर रही है।

2024 से लगातार मिल रही हैं धमकियां

बताया जा रहा है कि साहिल लूथरा को साल 2024 से ही लगातार रंगदारी और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले 17 अक्टूबर 2025 को भी चाणक्यपुरी थाने में इस मामले से जुड़ी FIR दर्ज कराई गई थी। पिछली जांच के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

साहिल लूथरा ने अपनी शिकायत में यह आशंका भी जताई है कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और कंपनी से जुड़ी गोपनीय जानकारियां लीक हो सकती हैं। उन्होंने इस मामले को गंभीर सुरक्षा चिंता बताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दिल्ली पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरे कॉल के पीछे कौन लोग शामिल हैं और रंगदारी मांगने वाले गिरोह का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। साथ ही कारोबारी की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है। अब देखना होगा कि 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के पीछे किन लोगों का हाथ सामने आता है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर