Explore

Search

February 25, 2026 12:38 am

लाहौर में मिनटों में तबाह हो गया डिफेंस सिस्टम……’चाइनीज माल के चक्कर पाकिस्तान का बेड़ा गर्क……..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर पाकिस्तान ने 7 और 8 मई की रात को भारत के 15 शहरों और कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने फेल कर दिया. इसके जवाब में भारत ने लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने ये एयर डिफेंस सिस्टम चीन से खरीदा था.

सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की वायु रक्षा इकाई मुख्यालय-9 को गिरा दिया है. ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के वायु रक्षा मिसाइल लांचर को भारी नुकसान पहुंचा है. जिसके बाद चीन के माल पर पाकिस्तान को भरोसा करना भारी पड़ा है.

जानें फिटनेस रूटीन……’बस इस एक एक्सरसाइज से महिला ने घटाया 67 किलो वजन…..

चीन पर पाकिस्तान को भरोसा

पाकिस्तान सेना लगभग पूरी तरह से चीन पर निर्भर है. वह कई तरह के हथियार चीन के साथ मिलकर बनाती है या चीन से खरीदती है. वहीं बुधवार को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के समय भी पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के खिलाफ चीन निर्मित जे-10सी लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था और वह भारत के उस हमले को भी नहीं रोक पाया. जिसके बाद पाकिस्तान की चीनी समान पर भरोसे करने के लिए फजीहत हो रही है.

पाकिस्तान के शहरों पर हो रहे ड्रोन हमले

आज सुबह से पाकिस्तान के शहरों पर ड्रोन हमले हो रहे हैं. इन हमलों के पीछे पाकिस्तान भारत का हाथ बताया है. खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के करीब 12 शहरों पर 50 से ज्यादा ड्रोन हमले हुए हैं. जिसमें लाहौर, कराची और रावलपिंडी के हमले बड़े माने जा रहे हैं. जिसके बाद भारत और पाकस्तान में फुल स्केल वार की संभावना बढ़ गई है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर