Explore

Search

November 16, 2026 10:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

पाकिस्तानी एजेंट ने प्यार के जाल में फंसाकर करवाया रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट! महिला और युवक को दिए 2.23 लाख रुपये

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की जांच में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर ने 21 साल की महिला को प्यार के जाल में फंसाकर इस साजिश में शामिल किया। महिला और उसके साथी युवक को कथित तौर पर 2.23 लाख रुपये दिए गए।

3 नवंबर को हुआ था धमाका

यह घटना श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर इलाके में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुई थी। 3 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ, जिससे ट्रैक के स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए और जमीन में गड्ढा बन गया।

वीडियो कॉल पर दिए जाते थे निर्देश

पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे शाह और चाचा नाम के हैंडलर वीडियो कॉल और ऑनलाइन माध्यम से आरोपियों को निर्देश देते थे। महिला को पहले भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाया गया और फिर इस साजिश में शामिल किया गया।

महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान ATS और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला महकदीप कौर और युवक दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्तौल, 46 कारतूस और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

फिलहाल जांच एजेंसियां पाकिस्तान से जुड़े हैंडलरों की पहचान, पैसों के लेन-देन और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर