Gold-Silver Price Today 03 December: दिसंबर महीने के तीसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। देश में शादी का सीजन होने के बाद भी लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। गोल्ड मे लगातार गिरावट गोल्ड बायर्स के लिए अच्छी खबर है। आज 3 दिसंबर को 10 ग्राम सोने का भाव 500 रुपये तक कम हुआ है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जाने लें कि 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट क्या है।
मंगलवार 3 दिसंबर 2024 को 24 और 22 कैरेट का दाम 650 रुपये तक कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 70,900 रुपये के करीब आ गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 77,350 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में आज का सोने का भाव क्या रहा।
Red और Green Flag के बाद अब जान लें इसका मतलब……’रिलेशनशिप में Pink Flag क्या होता है…….
3 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,050 77,500
नोएडा 71,050 77,500
गाजियाबाद 71,050 77,500
जयपुर 71,050 77,500
गुड़गांव 71,050 77,500
लखनऊ 71,050 77,500
मुंबई 70,900 77,350
कोलकाता 70,900 77,350
पटना 70,950 77,500
अहमदाबाद 70,950 77,500
भुवनेश्वर 70,900 77,350
बेंगलुरु 70,900 77,350
एक किलोग्राम चांदी का भाव
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,000 रुपये पर आ गया है। चांदी के भाव में 500 रुपये की गिरावट आई है। कल चांदी का भाव 91,500 रुपये था। चांदी के भाव में बीते हफ्ते में 2,000 रुपये तक का करेक्शन आया है।
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।