Explore

Search

August 12, 2026 11:20 am

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अध्ययन आदत विकसित करें विद्यार्थी: सुराणा

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिले के सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की तथा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि विद्यार्थी संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अध्ययन आदतों को विकसित करें। उन्होंने कहा कि पुस्तक मनुष्य की सच्ची मित्र होती है और उसके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यार्थी महीने में न्यूनतम एक पुस्तक पढ़ें तथा नियमित पुस्तक पढ़ने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि युवा 21 वीं सदी के महत्वपूर्ण कौशल एआई और तकनीकी शिक्षा सीखें तथा स्टार्टअप और नवाचार पर काम करें। युवा नौकरी देने वाले बनें तथा स्वरोजगार क्षेत्र में भी आगे बढ़े। उन्होंने युवाओं से निरंतर अध्ययन, अनुशासन और तकनीकी शिक्षा पर काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य हरीश कुमार मीणा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों, खेल, सह-शैक्षणिक गतिविधियों, बोर्ड परीक्षा परिणामों तथा वर्षभर की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर