Explore

Search

March 26, 2026 11:47 am

उपमुख्यमंत्री ने की देशद्रोह चलाने की मांग……..‘क्रूर नहीं था औरंगजेब, बनवाए थे कई मंदिर’ सपा नेता के बयान पर बवाल……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Maharashtra News : समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की तो महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे भड़क गए और देशद्रोह की चेतावनी दे दी है। अबू आजमी के बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपा नेता और विधायक अबू आजमी ने मुगल बादशाह औरंगजेब का बचाव करते हुए कहा कि गलत इतिहास दिखाया जा रहा है, औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब एक क्रूर शासक नहीं था।

अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उनके बयान को गलत और अस्वीकार्य बताया। शिंदे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक क्रूर यातनाएं देने के लिए औरंगजेब जिम्मेदार था, ऐसे ऐतिहासिक व्यक्ति का सम्मान करना महाराष्ट्र की विरासत का घोर अपमान है।

प्रेग्नेंसी के दौरान टीके और जांच: मां और बच्चे के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की गाइडलाइन

एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि औरंगजेब को अच्छा कहना सबसे बड़ा पाप है। अबू आजमी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। हमारे मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और मेरा मानना ​​है कि उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया जाना चाहिए।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर