पिछले सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म चौहान की शूटिंग लद्दाख में शुरू कर दी है। गौरतलब है चौहान से पहले अजय देवगन ने लद्दाख मेंजे.पी.दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म कारगिल की शूटिंग के लिए आए थे। तब लद्दाख जम्मू कश्मीर का अंग था। अब वह स्वतंत्र केन्द्र शासित राज्य है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं और निर्माण आनन्द एल राय व जियो स्टूडियो के बैनर जियो स्टूडियो कलर येलो के आनन्द एल राय, ज्योति देशपांडे और हिमांशु शर्मा कर रहे हैं।
इस फिल्म की घोषणा गत वर्ष वीरू देवगन की जयंती के अवसर पर की गई थी। यह फिल्म आगामी वर्ष 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। जियो स्टूडियो इस फिल्म के निर्माण के साथ-साथ वितरण की जिम्मेदारी भी निभा रहा है।
गौरतलब है कि अजय देवगन ने इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 दी है जिसने 200 करोड़ से ज्यादा कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म का निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया था।








