Explore

Search

July 15, 2026 3:45 pm

कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” की शुरुवात जयपुर से होगी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर | 25 जून 2026 कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत आज जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में पूर्व सांसद अशोक तंवर और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। यह प्रेस वार्ता दोपहर 1 बजे आयोजित होगी, जिसमें छात्रों से जुड़े मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और कथित पेपर लीक मामलों पर कांग्रेस अपना पक्ष रखेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर देश के 28 प्रमुख शहरों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही हैं। राजस्थान में जयपुर के अलावा सीकर और कोटा में भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

अभियान की प्रमुख मांगें

  • प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना।
  • पेपर लीक मामलों पर कड़ी कार्रवाई।
  • पारदर्शी भर्ती कैलेंडर जारी करना।
  • छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना।
  • शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग।

9 अगस्त तक चलेगा अभियान

कांग्रेस के अनुसार, “छात्रों की गूंज” अभियान 25 जून से 9 अगस्त तक पूरे देश में चलेगा। इस दौरान छात्र संवाद, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर