Explore

Search

October 14, 2026 10:09 am

लेटेस्ट न्यूज़

बस्सी में नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों का अभिनंदन,चैयरमैन निर्मला खोलिया ने किया विकास का दावा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर/बस्सी । बस्सी नगर पालिका के वार्ड 15 स्थित बस स्टैंड चौक पर नवनिर्वाचित चेयरमैन निर्मला खोलिया एवं पार्षदों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर वार्ड की समस्याओं और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की गई।

नगर पालिका चेयरमैन निर्मला खोलिया ने कहा कि बस्सी नगर पालिका के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना और आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉ. धर्मवीर चंदेल ने वार्ड की समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विकेश खोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज नारायण कलवानिया, बाबूलाल कलवानिया, पूर्व उपसरपंच रामजीलाल पोटलिया, , पार्षद , कृष्ण मुरारी गुप्ता , हरि सिंह गुर्जर , अजय कुमार सोनी, सुघांसु मीणा, विजय सैनी , अजय गुढा, रीना लोकेश चन्देल
पूजा अखरिया, राजकुमारी बैरवा, पूर्व वार्ड रामजीलाल चंदेल, बीजेपी नेता चिरंजी लाल चंदेल, निशांत, चंदेल सहित अय लोग मौजूद रहे।

इस दौरान वार्ड निवासी प्रियंका शर्मा का आरपीएस बनने पर और अशोक ठाकुरिया के पुत्र का आईआईटी में चयन होने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान कांग्रेस की सदस्यता को छोड़कर मोहन लाल बैरवा को उसके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता वरिष्ठ नेता सुरजनारायण कालवानिया ने दिलाई ।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. धर्मवीर चंदेल ने किया। अंत में वार्ड 15 की पार्षद रीना चंदेल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर