Explore

Search

October 30, 2026 12:25 am

दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान की वार्षिक आम सभा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बांदीकुई। घनश्याम प्रजापत। दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान की वार्षिक आम सभा में आज दिनांक 7 जनवरी 2024 को “होटल पोल इन सूईट “जयपुर में चुनाव अधिकारी दीपक सैनी एवं भारतीय पैरालंपिक कमिटी आफ इंडिया के पर्यवेक्षक राहुल कसाना की देखरेख में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए l
राजबाला सैनी अध्यक्ष , हिम्मत सिंह गुर्जर महासचिव , राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष एवं द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महावीर सैनी ,अर्जुन अवार्डी पैरालंपिक पदक विजेता सुंदर सिंह गुर्जर, पद्म भूषण , पैरालंपिक पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शताब्दी अवस्थी को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया l
चुनाव उपरांत द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित अंतरराष्ट्रीय कोच महावीर सैनी का ओलंपियन विपिन कसाना , राजस्थान कबड्डीसंघ संयुक्त सचिव, नेमी गुर्जर, दिनेश भाटिया , नेमीचंद पोसवाल , सतीश जैन , रविशंकर , रनिस चौधरी , राहुल सैनी , पृथ्वी सिंह , प्रेम सिंह, मुकेश मच्छ , सुभाष योगी , नरेश एवं अन्य संगठन के जिला संघ के पदाधिकारी स्वागत कर बधाई दी l

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर