Explore

Search

February 18, 2026 9:58 pm

Festival Holiday: शिक्षा विभाग ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट………’पहले 6 दिन फिर 8 दिन स्कूल रहेंगे बंद…

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। इस सत्र में स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों के लिए कुल 64 दिन की छुट्टियों की सुविधा दी गई है। लोक शिक्षण संचानालय ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें दशहरा और दीपावली की छुट्टियों का विवरण शामिल है।

छुट्टियों की जानकारी:

दशहरा: इस अवसर पर स्कूलों में 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिनों की छुट्टी रहेगी। इस दौरान पड़ने वाले रविवार के साथ मिलाकर कुल 8 दिन की छुट्टी होगी।

दीपावली: दीपावली के मौके पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी दी जाएगी। इस छुट्टी के भी आगे और पीछे रविवार होने के कारण कुल मिलाकर 8 दिन की छुट्टी मिलेगी।

शीतकालीन अवकाश: 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिनों का होगा।

ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्तावित है।

दशहरा 2024:

इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगी। शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 अक्टूबर को समाप्त होगी।

Anupama Spoiler Alert: मीनू को बॉयफ्रेंड संग पकड़ेगी डॉली…….’अनुपमा की झूठी कसम खाएगा सागर…..

दीपावली 2024: 

दीपावली का पर्व 29 अक्टूबर से शुरू होगा और 3 नवंबर तक चलेगा। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और भैया दूज पर समाप्त होती है। लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर को होगी।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर