Explore

Search

August 18, 2026 12:31 pm

Petrol & Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत कर लें चेक………’3 सितंबर की सुबह-सुबह मिल गई बड़ी खुशखबरी……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों को अभी भी राहत की उम्मीद है. हालांकि बीते कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर ताजा अपडेट सामने आ गया है. 3 सितंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं. 3 सितंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि मार्च में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए गए थे.

मार्च में घटे थे दाम

केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से मार्च में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए गए थे. पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन उसके बाद से कंपनियों की ओर से कोई राहत नहीं दी गई है.

क्या इस दिन देंगी बच्चे को जन्म……..’दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट आई सामने……

महानगरों का क्या है हाल?

दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर ही है. इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल और डीजल का भाव देखें तो पेट्रोल का दाम 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.97 रुपए प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. आखिर में चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 92.44 रुपए प्रति लीटर है.

दूसरे शहर का हाल 

शहर      पेट्रोल     डीजल

बेंगलुरु     102.86     88.94
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.66     87.76
गुरुग्राम     94.98     87.85
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.42     92.27

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर