Explore

Search

May 19, 2026 1:44 am

आदिम जाति मीणा विकास एसोसिएशन द्वारा आयोजित जनजातीय संस्कृति महोत्सव 2026 संपन्न, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दिए ₹1 करोड़

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आदिम जाति मीणा विकास एसोसिएशन ट्रस्ट, मुंबई द्वारा आयोजित “जनजातीय संस्कृति महोत्सव एवं वार्षिक मिलन समारोह 2026” का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। इस मेगा कार्यक्रम में मुंबई एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 2500 से अधिक समाजबंधुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे माननीय विधायकों का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सभी अतिथियों के स्वागत एवं आतिथ्य की व्यवस्थाओं की सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा विशेष सराहना की गई।

कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री रामबिलास मीणा जी, श्री गोपीचंद मीणा जी, श्री राजेन्द्र मीणा जी, श्री लालित मीणा जी, श्री फूल सिंह मीणा जी, श्रीमती इंदिरा मीणा जी, श्री कांति प्रसाद मीणा जी सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी माननीय जनप्रतिनिधियों ने मुंबई मीणा समाज की एकता, अनुशासन, विशाल उपस्थिति एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इस अवसर पर उल्हासनगर स्थित मीणा धर्मशाला के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन भी किया गया। धर्मशाला के पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान पिछले दो वर्षों की कार्यकारिणी की यात्रा एवं समाज द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक कार्यों पर आधारित एक लघु चलचित्र (Short Movie) भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें समाज सेवा, शिक्षा, सदस्यता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, युवा गतिविधियों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई।

मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी का समाजबंधुओं द्वारा अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाज के लोगों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया एवं उपस्थित जनसमूह के साथ आत्मीयता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवा प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी द्वारा मुंबई मीणा समाज हेतु हॉस्टल/धर्मशाला निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की गई, जिसे समाज के लिए एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी घोषणा माना जा रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन पूर्ण चंद मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज की प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

सभी आमंत्रित माननीय अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुंबई मीणा समाज द्वारा किए गए भव्य स्वागत, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं सफल आयोजन के लिए हृदय से आभार एवं प्रशंसा व्यक्त की तथा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से भी कार्यक्रम की सराहना की।

मुंबई मीणा समाज ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर