Explore

Search

October 25, 2026 5:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक: चलते-चलते खुद चार्ज होगी बैटरी, जानें क्या हैं इसकी खासियतें

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली । ऑटोमोबाइल सेक्टर में तकनीक लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है, और इसी कड़ी में चीन की एक कंपनी ने दुनिया की पहली ऐसी AI-पावर्ड EREV क्रूजर बाइक से पर्दा उठाया है जो सफर के दौरान चलते-चलते खुद अपनी बैटरी चार्ज करने की क्षमता रखती है। यह अनोखी तकनीक लंबी दूरी के सफर के दौरान बार-बार चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की झंझट को खत्म करने का दावा करती है, जो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बाइक बाजार की पूरी तस्वीर बदलकर रख सकती है।

इस क्रूजर बाइक की सबसे बड़ी खूबी इसमें इस्तेमाल की गई EREV (Extended Range Electric Vehicle) तकनीक है। सामान्य इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह इसमें बार-बार घंटों चार्जिंग पर लगाने की समस्या से निजात मिलती है, क्योंकि इसमें एक छोटा आधुनिक इंजन दिया गया है जो सीधे पहियों को पावर देने के बजाय जनरेटर की तरह काम करते हुए लगातार बैटरी को चार्ज करता रहता है। बाइक का स्मार्ट सिस्टम खुद यह भांप लेता है कि सड़क की स्थिति के अनुसार बैटरी को कब कितनी पावर की जरूरत है, जिससे राइडर बिना किसी रेंज एंग्जायटी (बैटरी खत्म होने का डर) के लंबा सफर तय कर सकता है।

डिजाइन और फीचर्स के मामले में भी यह बाइक बेहद शानदार और दमदार है। चेरी कंपनी ने इसे एक भारी-भरकम और क्लासिक क्रूजर बाइक का लुक दिया है, जिसमें आगे की तरफ चौड़े टायर, आकर्षक एलईडी हेडलाइट सेटअप और मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे बेहद अग्रेसिव और बोल्ड लुक देते हैं। इसकी बनावट लंबी राइड्स के दौरान आरामदायक सिटिंग पोस्चर देती है।

इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस इस बाइक का ऑन-बोर्ड कंप्यूटर हर सेकंड ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और सड़क की स्थिति के मुताबिक खुद को ढालता है और स्मार्ट सेंसर की मदद से राइडर को संभावित खतरों से समय रहते आगाह करता है। फिलहाल कंपनी ने इसे एक ग्लोबल शोकेस के दौरान पेश किया है और इसके कमर्शियल प्रोडक्शन पर तेजी से काम चल रहा है।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर