Explore

Search

October 3, 2026 8:04 pm

अखिल भारतीय यादव महासभा राजस्थान की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ,प्रतिभाओं का किया सम्मान

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर । अखिल भारतीय यादव महासभा की नवीन कार्यकारिणी काशपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महासभा के राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव रहे। समारोह में राष्ट्रीय प्रवक्ता सांवलराम यादव, राष्ट्रीय सचिव भीष्म सिंह यादव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. उमराव सिंह यादव, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव नीतू यादव, पूर्व महापौर कुसुम यादव, कार्यालय प्रभारी प्रो. जेपी यादव, सेवानिवृत्त अधिकारी बाबूलाल यादव, शिशुपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष बजरंग लाल यादव, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टन बलदेव यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री जगदीश प्रसाद यादव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांवरमल यादव, सह संयोजक राम कुमार यादव, माम राज यादव और जयपुर जिला अध्यक्ष योगेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम संयोजक डॉ. उमराव सिंह यादव ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, समाज को संगठित और मजबूत बनाने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर भी आवाज उठाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों तथा राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर