auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 7, 2025 3:35 am

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा राजस्थान से कामिनी गुर्जर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

उदयपुर, 8 फरवरी। गुर्जर समाज के स्वाभिमान और संगठन की मजबूती की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक पाटिल की अनुशंसा से अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, महिला टीम एवं युवा टीम की घोषणा की गई है।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला ने बताया कि कार्यकारिणी में राजस्थान से उदयपुर की कामिनी गुर्जर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह टीम समाज के उत्थान, युवाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहेगी।
इस नई कार्यकारिणी से पूरे समाज को नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलेगा। हमें विश्वास है कि यह टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज के विकास के लिए कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि हमारी प्राथमिकताएँ
✅ युवा सशक्तिकरण – शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देना।
✅ महिला उत्थान – महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करना।
✅ संगठन विस्तार – हर जिले और राज्य में गुर्जर समाज को संगठित कर मजबूती प्रदान करना।
✅ संस्कृति और इतिहास संरक्षण – समाज के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को सहेजना।
✅ सामाजिक न्याय और अधिकार – गुर्जर समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य करना।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login