Explore

Search

October 25, 2026 5:12 pm

लेटेस्ट न्यूज़

थाना परिसर में परिंडे लगाकर परिंडा लगाओ अभियान की शुरुआत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 

बसवा । बेजुबान परिंदों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने को लेकर सेवा परमो धर्म संस्था द्वारा हर वर्ष चलाए जाने वाले परिंडा लगाओ अभियान की गुरुवार को परिंडे लगाकर शुरुआत की गई। गुरूवार को बसवा थाना अधिकारी सचिन शर्मा के मुख्य आतिथ्य ओर संस्था की संस्थापिका नेहा चतुर्वेदी के नेतृत्व में बसवा थाना परिसर सहित फूलेला बस स्टैंड पर रोड के किनारे परिंडे लगाकर शुरुआत की गई।

संस्थापिका नेहा चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से हर वर्ष बेजुबान परिंदों को पानी की व्यवस्था को लेकर हर वर्ष 500 परिंडे लगाए जाते हैं । जिनके लिए अप्रैल – मई माह से शुरुआत की जाती है । इसी अभियान के तहत आज 11 परिंडे लगाए गए। थाना परिसर में 5 परिंडे लगाए गए जिनमें रोज पानी भरने की हैड कांस्टेबल जगराम मीणा ने जिम्मेदारी ली ।

कार्यक्रम के तहत आगामी रविवार को कोलाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित मूकबधिर स्कूल , नारायणपुर धाम, सांवलियाजी करनावर व CBEO कार्यालय कोलाना में परिंडे लगाए जाएंगे।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर