Explore

Search

July 22, 2026 1:34 am

कचरा डंपिंग यार्ड में एक श्रमिक का शव ,जमीन में दफन मिलने से फैली सनसनी

डंपिंग यार्ड में एक श्रमिक का शव
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जैसलमेर .राजस्थान के जैसलमेर शहर स्थित नगर परिषद के कचरा डंपिंग यार्ड में एक श्रमिक का शव जमीन में दफन मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रतननाथ (40) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भीलवाड़ा जिले का निवासी था और डंपिंग यार्ड में मजदूरी करता था।

पुलिस के अनुसार, शव को बिना कानूनी प्रक्रिया और पुलिस को सूचना दिए दफना दिया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रतननाथ की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। शुरुआती स्तर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही होगी। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को बिना पंचनामा, पोस्टमार्टम और पुलिस को सूचना दिए डंपिंग यार्ड के पास एक खाली स्थान पर दफना दिया गया।

जब मृतक के रिश्तेदारों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया शव

शहर कोतवाली पुलिस ने प्रशासन से अनुमति लेने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की।

मौके पर मेडिकल बोर्ड की टीम भी मौजूद रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

ठेकेदार की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, जिस डंपिंग यार्ड में मृतक कार्यरत था, उसका संचालन एक ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा था।

घटना के बाद संबंधित ठेकेदार के मौके पर नहीं मिलने के कारण पुलिस उससे पूछताछ के प्रयास कर रही है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर