Explore

Search

January 16, 2025 12:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

राज्यसभा में केंद्र सरकार पर बरसे संजय सिंह…….’देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, मोदी-शाह के फरमान से नहीं……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की चुनी हुई सरकारों को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस देश का संविधान…

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की चुनी हुई सरकारों को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस देश का संविधान बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान से चलेगा, न कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आदेशों से।

Iran: यूट्यूब पर साझा किया था अपने गाने…….’ईरानी गायिका को हिजाब न पहनने के लिए पुलिस ने जेल में डाला……

दिल्ली में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

संजय सिंह ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नेताओं द्वारा कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव घोटालों को दिल्ली में दोहराना चाहती है। सिंह ने शाहदरा, जनकपुरी, तुगलकाबाद, राजौरी गार्डन और पालम जैसे इलाकों का नाम लिया, जहां बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। भाजपा के सदस्यों ने इन आरोपों पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उपसभापति हरिवंश ने सिंह से कहा कि वे जो आरोप लगा रहे हैं, उन्हें सदन में प्रमाणित करें।

रोहिंग्या और बांग्लादेशी वोटरों पर विवाद

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता जेपी नड्डा ने इन मतदाताओं को रोहिंग्या और बांग्लादेशी कहा, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा, “जिनके नाम काटे गए हैं, वे उत्तर प्रदेश और बिहार के पूर्वांचली भाई-बहन हैं, जो 40-40 साल से दिल्ली में रहकर इसे बनाते आए हैं।” सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जानबूझकर इन लोगों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहा और यह पूर्वांचल के लोगों का अपमान है।

महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार गिराने का आरोप

सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में सरकारों को गिराया। उन्होंने कहा, “यह सरकारें गिराती हैं, लोकतंत्र को तोड़ती हैं, और इस प्रक्रिया के जरिए सत्ता हासिल करती हैं।”

देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा- सिंह 

संजय सिंह ने कहा, “यह देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, किसी मोदी और शाह के फरमान से नहीं चलेगा।” उन्होंने सरकार से यह सवाल भी किया कि अगर दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मतदाता हैं तो ये दिल्ली तक कैसे पहुंचे?

सांसद नड्डा ने किया पलटवार

संजय सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मतदाता सूची में नामों को हटाने का अधिकार हर नागरिक को है और भाजपा ने इसी अधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को संविधान के तहत देखा जाना चाहिए, न कि राजनीतिक नजरिए से। नड्डा ने यह भी कहा कि भाजपा ने उन राज्यों में सरकारें बनाई हैं, जहां सत्तारूढ़ दल आप की तरह आरोप लगा रहे थे।

आर्थिक असमानता पर भी उठाए सवाल

संजय सिंह ने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता पर भी सवाल उठाए और कहा कि देश के 5% लोग 60% संपत्ति के मालिक हैं, जबकि 50% लोग सिर्फ 3% संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने इस असमानता को बढ़ते वर्गीय भेदभाव का कारण बताया। सिंह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई और कहा कि राजधानी में बढ़ते अपराधों के कारण लोग डरे-सहमे हुए हैं।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर