Explore

Search

May 22, 2026 10:07 am

Rajasthan New CM: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर. छ्त्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में बीजेपी ने सीएम फेस का ऐलान कर दिया है. अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे. जयपुर में विधायक दल की बैठक में इसे लेकर फैसला लिया गया है.

भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं. मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं. शर्मा, प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं. बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया. मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था. सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ कही जाती है. भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी.
Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर