Explore

Search

April 22, 2026 11:48 pm

सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रणेता जिम्मी मगिलिगन की 15वीं पुण्यतिथि पर सेवा एवं संकल्प सप्ताह का सर्वधर्म प्रार्थना से समापन

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति समर्पित और ‘ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर’ से सम्मानित जिम्मी मगिलिगन की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट सप्ताह’ का आयोजन किया गया। यह सप्ताह पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के मार्गदर्शन में मनाया गया, जिसका उद्देश्य समाज को पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

सप्ताह की शुरुआत सोलर कुकिंग फूड फेस्टिवल से हुई, जिसमें लगभग 60–70 प्रतिभागियों ने सौर ऊर्जा का उपयोग कर सामूहिक भोजन तैयार किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने सोलर कुकिंग की तकनीकों को व्यवहारिक रूप से सीखा और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की।

इसके पश्चात शहर के विभिन्न संस्थानों—एक्रोपोलिस कॉलेज, वैष्णव कॉलेज, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, लाइफ केयर हॉस्पिटल और अन्य स्थानों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, जैविक आहार और सौर ऊर्जा के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

डॉ. जनक पलटा मगिलिगन ने बताया कि उनके पति जिम्मी मगिलिगन का सम्पूर्ण जीवन सस्टेनेबल डेवलपमेंट को समर्पित रहा। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे पिछले 41 वर्षों से लोगों को निःशुल्क सतत जीवनशैली अपनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने ‘जीरो वेस्ट’ जीवनशैली, स्वयं भोजन उगाने और अपनी आयु के बराबर पौधे लगाने जैसी आदतों पर विशेष जोर दिया।

मुख्य कार्यक्रम का समापन सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत तपन मुखर्जी द्वारा शंखनाद और वीरेंद्र गोयल द्वारा ‘ॐ’ के उच्चारण से हुई। इसके बाद सुभाष पलटा ने अतिथियों का स्वागत किया और डॉ. जनक पलटा ने जिम्मी मगिलिगन की स्मृति में विशेष प्रार्थना की।

कार्यक्रम में बहाई प्रार्थनाएं, भजन, गायत्री मंत्र, श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक और गुरु ग्रंथ साहिब से गुरुवाणी का पाठ किया गया, जिसने सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया। साहित्यिक प्रस्तुतियों में सुष्मिता भट्टाचार्य ने सौर ऊर्जा से प्रेरित कविता का पाठ किया, जबकि अन्य प्रतिभागियों ने भी विभिन्न आध्यात्मिक ग्रंथों का वाचन किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संगीतज्ञ शोभा चौधरी और संतोष अग्निहोत्री की मंडली द्वारा प्रस्तुत राम स्तुति संकीर्तन रहा। अंत में आभार प्रदर्शन आभा पलटा तिवारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सहभोज में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि गिरीदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम पिछले 15 वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूर्णतः कचरा-मुक्त और प्रदूषण-मुक्त रहा।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर