Explore

Search

July 15, 2026 2:30 am

धौलपुर में बड़ा सड़क हादसा: कैलादेवी दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 8 घायल

राजस्थान के युवक की हिमाचल में मौत,
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

धौलपुर। जिले के बाड़ी उपखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11बी पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। आंगई गांव के पास कैलादेवी माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं और एक मासूम बच्ची भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा (सेवला) निवासी एक ही परिवार के लोग करौली स्थित कैलादेवी मंदिर दर्शन और बच्चे के मुंडन संस्कार के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आंगई गांव के पास कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
कार के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद शुरू की। सूचना मिलने पर आंगई थाना पुलिस और ब्लॉक सीएमएचओ गब्बर सिंह मीना टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने के कारण चिकित्सा टीम और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।

8 लोग घायल, गंभीर हालत में रेफर
हादसे में पिंकी (34), नित्या, दिव्यांशी, रचित, दिव्या और सन्नी सहित 8 लोग घायल हुए। सभी घायलों को पहले पीएचसी चिलाचौंद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाड़ी के राजकीय सामान्य चिकित्सालय भेजा गया।

गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कई घायलों को धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उसी हाईवे पर दूसरा हादसा, 5 और घायल
इसी दिन राष्ट्रीय राजमार्ग-11बी पर चिलाचौंद गांव के पास एक और सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरा टेंपो एक पिकअप वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए।

इस तरह हाईवे पर हुए दोनों हादसों में कुल 13 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर