Explore

Search

March 27, 2025 9:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

IPL 2024: सोशल मीडिया पर मचा बवाल , धोनी की इस हरकत से फैंस हुए खफा,

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने दसवें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में धोनी की बल्लेबाजी का आनंद फैंस ने लिया तो, लेकिन माही एक गलती की वजह से फैंस उनसे नाराज भी हुए और जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी बवाल मच गया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपरकिंगस की पारी के आखिरी ओवर में एक ऐसी घटना देखने को मिली,जिसके चलते सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

फैंस धोनी से नाराज नजर आ रहे हैं। यह घटना पारी के आखिरी ओवर की है, जब धोनी मिचेल क्रीज से वापस कर दिया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।वैसे धोनी ने मौजूदा सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही की है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका बल्ला शांत ही नजर आया।

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने चौका जड़ शानदार शुरुआत की।दूसरी गेंद पर ही उन्होंने शानदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद बाउंड्री तक पहुंचने में सफल नहीं हुई।इसी बीच डेरिल मिचेल सिंगल के लिए नहीं दौड़े, लेकिन धोनी ने उन्हें वापस भेज दिया।

OMG ! सरकार ने तय की पेट्रोल-डीजल की लिमिट, अब टू व्हीलर को 200, चौपहिया को 500 रुपये का मिलेगा पेट्रोल-डीजल..

आखिरी ओवर में धोनी ने एक चौका और एक छक्के की मदद से कुल 11 रन बनाए, लेकिन डेरिल मिचेल को स्ट्राइक न देने को लेकर धोनी से फैंस खफा हैं और सोशल मीडिया पर भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं।मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले खेलते हुए रितुराज गायकवाड़ के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए हैं। गायकवाड़ ने 48 गेंदों  में 62 रन जड़े। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 13 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर