auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

July 19, 2025 11:13 am

साल 2023 में 5 गुणा विदेशी पर्यटक अधिक आए राजस्थान……..’पर्यटकों से गुलजार प्रदेश, अब भारत आने वाला हर 5वां विदेशी पधार रहा म्हारे देश…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर . राजधानी का ऐतिहासिक धरोहर, गढ़-किले, यहां का वैभव और कला-संस्कृति विदेशियों को आकर्षित कर रही है। साल-दर-साल राजस्थान आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत आने वालों में हर 5वां पर्यटक राजस्थान आ रहा है। पिछले साल 5 गुणा अधिक पर्यटक राजस्थान आए। प्रदेश फिर से पर्यटकों से गुलजार होने लगा है।

प्रदेश में वर्ष 2020 में 4.46 लाख विदेशी पर्यटक आए, वहीं यह संख्या वर्ष 2021 में घटकर 34 हजार, 806 पर रह गई। हालांकि वर्ष 2022 में विदेशी पर्यटकों ने फिर से राजस्थान का रुख किया और उनकी संख्या बढ़कर 3.96 लाख पहुंच गई। पिछले साल हमारी धरती पर रिकॉर्ड विदेशी पर्यटक आए। वर्ष 2022 की तुलना में साल 2023 में करीब 5 गुणा अधिक पर्यटकों ने राजस्थान के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर की। इस साल करीब 17 लाख विदेशी पर्यटक राजस्थान आए। तीन साल पहले कम पड़ी विदेशी पर्यटकों की संख्या अब बढ़ने लगी है। पिछले साल 81.66 लाख पर्यटक भारत आए, इनमें से करीब 17 लाख पर्यटक राजस्थान घूमने आए।

नवम्बर-दिसम्बर रहता गुलजार

राजस्थान में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक नवम्बर और दिसम्बर में आते हैं। इन दो माह में देश में आने वाले पर्यटकों में से 30 फीसदी पर्यटक राजस्थान में आते हैं। जबकि जनवरी, फरवरी, मार्च और अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में 20 से 25 फीसदी पर्यटक राजस्थान आकर जाते हैं। हालांकि अप्रेल, मई, जून, जुलाई में विदेशी पर्यटक राजस्थान कम आते हैं।

सच आया सामने……..’क्या तैमूर अली खान की नैनी को मिलती है 2.5 लाख रुपये फीस……’

किस साल कितने विदेशी पर्यटक आए

वर्ष – भारत आए पर्यटक – राजस्थान आए पर्यटक
2020 – 27,44,766 – 4,46,457
2021 – 15,27,114 – 34,806
2022 – 61,91,399 – 3,96,684
2023 – 81,66,305 – 16,99,869

साल 2023 में किस माह कितने पर्यटक आए

माह – देश – राजस्थान
जनवरी – 8,68,160 – 1,44,334
फरवरी – 8,65,779 – 1,71,509
मार्च – 7,95,827 – 1,88,426
अप्रेल – 6,03,985 – 98,448
मई – 5,98,480 – 55,058
जून – 6,48,008 – 42,110
जुलाई – 7,60,623 – 69,902
अगस्त – 6,43,194 – 1,21,179
सितंबर – 6,48,213 – 1,13,116
अक्टूबर – 8,11,411 – 1,98,161
नवंबर – 9,22,265 – 2,82,510
दिसंबर – — – 2,15,116

आतिथ्य-सत्कार विदेशियों को भाता

राजस्थान ने पर्यटन मानचित्र पर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। कला, संस्कृति के साथ यहां का आतिथ्य-सत्कार विदेशियों को भाता है। इसके लिए यहां विदेशी पर्यटकों की अच्छी आवक दिखाई दे रही है, यह राजस्थान पर्यटन के लिए शुभ संकेत हैं।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login