Explore

Search

February 18, 2026 1:48 pm

Humare Ram Aye Hai: रामभक्तों को मिला खास तोहफा, ‘हमारे राम आए हैं’ गाना हुआ रिलीज

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच प्रशंसकों को एक खास तोहफा मिला है। ये तोहफा धारावाहिक ‘रामायण’ में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले सितारे-अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की तरफ से मिला है। इनका गाना ‘हमारे राम आए हैं’ आज रिलीज हो गया है। इसकी जानकारी खुद सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।

सुनील लहरी ने गाने के रिलीज की जानकारी आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘सभी भारतवासियों को प्रभु की घर वापसी की हार्दिक बधाई, जय सियाराम’। बताते चलें कि तीनों सितारों ने अयोध्या में इस गाने की शूटिंग की। कई दिनों से वे अयोध्या में हैं और आज के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

दीपिका चिखलिया ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाना रिलीज होने की जानकारी साझा की है। वहीं अरुण गोविल ने रामभक्तों को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की बधाई दी है। उन्होंने एक पोस्टर साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘सदियों के संघर्ष और लंबी प्रतीक्षा के बाद मानवता के आदर्श भगवान श्रीराम पुनः अपने भव्य दिव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं।’

अरुण गोविल ने आगे लिखा, ‘विश्व के संपूर्ण मानव समाज को भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव की अशेष बधाईयां और शुभकामनाएं। जयश्रीराम।’ बात करें ‘हमारे राम आए हैं’ गाने की तो इस गाने में प्रभु श्रीराम को वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने का जश्न दिखाया गया है।

ये गाना आपको भाव-विभोर कर देगा। ‘रामायण’ के बाद एक बार फिर तीनों सितारों एक फ्रेम में नजर आए हैं, ये भी इनके प्रशंसकों के लिए कम खुशी की बात नहीं। ये गाना ‘रामायण’ की यादें ताजा कर देगा।
Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर