Explore

Search

April 26, 2025 6:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

Holi Skin Care Tips: होली खेलने से पहले आपको अपने चेहरे पर कुछ चीजों को जरूर लगाना चाहिए, ताकि रंगों से Skin को नुकसान न पंहुचे। आइए, क्या लगाना चाहिए?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें

Holi 2024: होली का त्योहार अब बस कुछ ही दिन दूर है। इस साल 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। होली में रंग-गुलाल से खेलने में सभी को खूब मजा आता है। लेकिन होली के रंगों के कारण स्किन डैमेज होने का डर भी लगा रहता है। होली में खेले जाने वाले रंगों में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो स्किन को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कारण स्किन पर रेडनेस, जलन, खुजली, ड्राइनेस और पिंपल्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, अगर आप होली के रंगों से अपनी स्किन का बचाव करना चाहते हैं, तो होली खेलने से पहले चेहरे पर कुछ चीजों को अप्लाई करें। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाया जाए तो स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहता है (What To Apply On Face Before Playing Holi In Hindi)। तो आइए, जानते हैं होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं?

जयपुर में अप्रूवड प्लॉट मात्र 7000/- प्रति वर्ग गज 9314188188

नारियल का तेल – Coconut Oil

आप रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। इसके लिए फेस वॉश कर लें और फिर नारियल के तेल को चेहरे पर लगाकर कुछ देर मसाज करें। यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है और चेहरे को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।

एलोवेरा – Aloe Vera

होली खेलने से पहले आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। यह त्वचा को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाता है। साथ ही, स्किन को मॉइस्चराइज भी करता है। इसके लिए आप चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक परत लगाएं।

पेट्रोलियम जेली – Petroleum Jelly

होली खेलने से पहले आप अपने चेहरे पर पेट्रोलियम जेली भी अप्लाई कर सकते हैं। इससे होली का रंग आसानी से निकल जाएगा। साथ ही, यह स्किन को ड्राई होने से भी बचाएगी।

मॉइश्चराइजर – Moisturizer

होली खेलने से पहले आपको अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इसे लगाने आपकी स्किन पर एक प्रोटेक्शन लेयर बन जाएगी और होली के रंगों से त्वचा को नुकसान नहीं होगा। साथ ही, इससे स्किन में नमी भी बनी रहती है।

सनस्क्रीन – Sunscreen

अगर आप होली खेलने जा रहे हैं, तो त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगा लें। इसे लगाने से त्वचा का धूप से बचाव होता है और टैनिंग की समस्या नहीं होती। साथ ही, होली के हानिकारक रंगों का अधिक असर भी नहीं होता।  

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर