Explore

Search

August 15, 2026 12:42 pm

गुरु पूर्णिमा पर जिलेभर में हुआ ‘गुरु वंदन कार्यक्रम’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

संत-महात्माओं का सम्मान कर मुख्यमंत्री का ‘गुरु वंदन संदेश’ किया भेंट, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग द्वारा जिलेभर में ‘गुरु वंदन कार्यक्रम’ आयोजित कर विभिन्न आश्रमों, मठों एवं मंदिरों में संत-महात्माओं एवं गुरुजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ‘गुरु वंदन संदेश’ भेंट कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, सामाजिक सद्भाव एवं जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेच्च है। संत-महात्मा समाज को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं सेवा का मार्ग प्रशस्त करते हैं। राज्य सरकार का ‘गुरु वंदन कार्यक्रम’ गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

\
कार्यक्रम के तहत मंदिर श्री नरसिंह जी कुटिया, रामेश्वरम धाम मंदिर, श्री नित्यानंद जी महाराज आश्रम, संत मनोहर दास प्यारेलाल की बगीची (गंगापुर सिटी) तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर, घुश्मेश्वर (गंगापुर सिटी) सहित जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर संत-महात्माओं का शॉल, दुपट्टा, श्रीफल एवं सम्मान सामग्री भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की।


इस अवसर पर संत-महात्माओं ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने के साथ समाज में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण को नई दिशा प्रदान करते हैं।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर