Explore

Search

January 14, 2025 12:59 pm

लेटेस्ट न्यूज़

Actor Gurcharan Singh: पिता बोले- अब मिला है सुकून, पकी दाढ़ी के संग चेहरे पर दिखी मुस्कान; घर लौटे “गुरुचरण सिंह” की पहली फोटो आई सामने….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

22 अप्रैल से लापता एक्टर गुरुचरण सिंह की घर लौटने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने शनिवार ट्विटर पर एक पुलिस अधिकारी के साथ गुरुचरण की तस्वीर शेयर की। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर 25 दिनों के बाद शुक्रवार को अपने दिल्ली स्थित घर पर लौट आए। फोटो में, गुरुचरण सिंह पुलिसकर्मी के बगल में खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। वो थके हुए लग रहे हैं। एएनआई की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये आदमी बूढ़ा हो गया है।’ फोटो में गुरुचरण सिंह ने धारीदार पगड़ी और काली टी-शर्ट पहनी हुई है। उनकी दाढ़ी पकी हुई है। इसलिए लोग उन्हें देखकर बूढ़ा समझ रहे हैं।

Summer Health Tips: 5 तरीकों से रखें शरीर को ठंडा, तेज गर्मी से हो रहे हैं परेशान? नहीं पड़ेंगे बीमार….

अपने घर लौटने के तुरंत बाद, एक्टर से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की और एक स्थानीय अदालत के सामने उनका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि एक्टर ने बताया है कि ‘वह आध्यात्मिक यात्रा के लिए घर से निकले थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्टर के पिता, हरजीत सिंह शुरू में हमसे बात करने में झिझक रहे थे। जब उनसे उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें घर वापस आए 2 दिन हो गए हैं।’

बेटे के लौटने के बाद क्या बोले पिता

वैसे बेटे के घर लौटने के बाद उनके पिता ने बताया है कि उन्हें कैसा लग रहा है और इस पर रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कहा, ‘तबीयत ठीक है अभी उनकी। यहीं घूम रहे थे वो। अगवा नहीं किया था उनको। हमने पुलिस को सब बताया है, आप उनसे पता कर लीजिये।’

गुरुचरण सिंह कब गायब हुए?

इससे पहले अप्रैल में, गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके बेटे के मुंबई जाने के बाद से अचानक लापता होने की जानकारी दी थी। उनके पिता के बयान के अनुसार, गुरुचरण सिंह के मुंबई जाने की उम्मीद थी। लेकिन वह कभी शहर नहीं पहुंचे। प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने यह भी पाया कि एक्टर वित्तीय लेनदेन के लिए कई बैंक खाते चला रहे थे और अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। एक्टर के दोस्तों और रिश्तेदारों ने शुरू में पुलिस को बताया कि गुरुचरण सिंह अपने आध्यात्मिकता में लीन हो रहे थे। उन्हें पहाड़ों पर जाना था।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर