auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

September 1, 2025 8:47 am

Health Hacks: कर लें नोट, बड़े काम की है, हेल्थ से जुड़ी ये जानकारियां…

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हेल्थ है तो वेल्थ है, ये डायलॉग आप सभी ने कई बार सुना होगा, लेकिन आपको बता दें कि ये सिर्फ एक डायलॉग नहीं है, बल्कि बहुत ही सच बात है, क्योंकि जब हमारा स्वास्थ ही अच्छा नहीं रहेगा तो हम वेल्थ का क्या करेंगे। इसलिए किसी भी चीज के साथ कॉम्प्रोमाइज किया जा सकता है, लेकिन भूलकर भी अपनी हेल्थ के साथ कॉम्प्रोमाइज न करें। आज हम आपको यहां स्वास्थ से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां देने वाले हैं, जो आपके बहुत काम आ सकतीं हैं।

स्वास्थ से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां (Some Important Health Tips)

आज हम अपने रीडर्स को रसोई घर में मौजूद कुछ ऐसे फूड्स और उनसे होने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में आप लोग अब तक नहीं जानते होंगे। जी हां!

Gold Price Today: चेक करें अपने शहर का रेट; 19 मई को सोने की कीमत में इजाफा….

1. अंडा खाने से

आज के समय में तो अंडा को भी वेज माना जाने लगा है। बरहाल अंडा के बारे में एक दिलचस्प बात आपको बताएं तो रोजाना एक अंडे के सेवन से उम्र से पहले एजिंग की समस्या नहीं होती है।

2. अनार का छिलका

अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है ये तो सभी जानते हैं, लेकिन अनार का छिलका भी बहुत ही लाभकारी होता है, जी हां! अनार के छिलके का एक छोटा सा टुकड़ा खाने से पुरानी से पुरानी खांसी ठीक हो जाती है।

3. तेजपत्ता

तेजपत्ता से जुड़ा आज हम आपको एक जबरदस्त हैक बताने वाले हैं। यदि घर के कोने में आप तेजपत्ता रख देते हैं तो इससे घर में चूहों की नो एंट्री हो जायेगी।

4. पुदीने का पानी

पुदीना का इस्तेमाल तो लगभग सभी घरों में होता है। पुदीना के बारे में एक शानदार बात बताएं तो इसका पानी पीने से सांस फूलने की समस्या दूर हो जाती है।

5. गर्म दूध में अखरोट

हड्डियां मजबूत करने के लिए रोजाना हर व्यक्ति को एक गिलास दूध पीना चाहिए। वहीं यदि गर्म दूध में अखरोट मिलाकर पिया जाए तो इससे दिमाग तेज होता है।

6. कच्चे आंवले का रस

कच्चा आंवला गुणों से भरपूर होता है, यदि कच्चे आंवले का रस रोजाना बालों में लगाया जाए तो इससे सफेद बाल भी काले हो जाते हैं।

7. गर्म पानी पीना

गर्म पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है उसे जरूर गर्म पानी पिलाना चाहिए, क्योंकि बुखार के समय गर्म पानी पीना बहुत ही लाभकारी होता है।

8. नींबू पानी

नींबू पानी रोजाना पीना चाहिए, यहां तक कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के दिन की शुरुआत ही नींबू पानी से होती है, यह वेट लॉस में सहायक होता ही है, साथ ही बार बार भूख लगने की समस्या भी नहीं होती है।

9. कच्चा पपीता

शरीर की जमा टॉक्सिन को निकालने के लिए रोजाना कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह नेचुरल तरीके से शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायक होता है।

10. सूरजमुखी का बीज

सूरजमुखी का बीज थायरॉइड से पीड़ित व्यक्तियों को जरूर खाना चाहिए, क्योंकि इसे खाने से थायरॉइड की समस्या हमेशा के लिए गायब हो सकती है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login