Explore

Search

November 20, 2026 10:01 pm

नेपाल के बल्लेबाजों की उड़ी धज्जियां, 26 रन पर सिमटी टीम, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का धमाक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दोहा में खेले जा रहे एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया A ने नेपाल के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 306 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी मैदान पर अपना जलवा दिखाया। नेपाल की पूरी टीम महज 26 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने जड़े शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती विकेट गिरने के बाद कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 206 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। कुमार कुशाग्र ने 102 गेंदों में 117 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 113 गेंदों पर 107 रनों की शानदार पारी खेली। इनके अलावा सूर्यांश शेडगे ने महज 14 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर टीम का स्कोर 332/9 तक पहुंचाया।

हर्षित राणा और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी

333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने शुरुआत से ही नेपाल के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। प्रिंस यादव ने 6 रन देकर 5 विकेट लेने के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि हर्षित राणा ने 16 रन देकर 4 विकेट झटके। भारतीय गेंदबाजों के सामने नेपाल की पूरी टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर सिमट गई।

लिस्ट ए क्रिकेट के सबसे कम स्कोर में शामिल हुआ नेपाल

नेपाल का 26 रन पर ऑलआउट होना लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास के सबसे कम स्कोर में शामिल हो गया। यह इस सूची का पांचवां सबसे कम स्कोर बताया जा रहा है। इस बड़ी जीत के साथ इंडिया A ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। अब भारतीय टीम की नजर अगले मुकाबले में पाकिस्तान A के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने पर ह

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर