Explore

Search

August 10, 2026 4:23 pm

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रभात फेरी का किया आयोजन*

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
*युवाओं एवं आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का किया आह्वान*
कोटपूतली- बहरोड़। रविवार को जिला स्तरीय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित प्रभात फेरी का आयोजन जिला स्तर पर राजकीय सरदार विद्यालय सहित जिले में विभिन्न स्थानों पर किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया।
*तिरंगा हाथ में लेकर निकली प्रभात फेरी, गूंजे देशभक्ति के संदेश—*
प्रभात फेरी में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी, स्काउट के विद्यार्थियों, पुलिस कार्मिकों एवं नगर परिषद तथा शिक्षा विभाग के अध्यापकों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत प्रभात फेरी में शामिल हुए। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को केवल तिरंगा फहराने तक सीमित न रखते हुए इसे व्यापक जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक भागीदारी से अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने आमजन से अपने घरों, वाहनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर